वर्चुअल रैली को सफल बनाने को लेकर मंत्रणा हुई
https://www.shirazehind.com/2020/07/blog-post_721.html
जौनपुर। मछलीशहर नगर के एक हाल में भाजपा मछलीशहर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी 17 जुलाई को विधानसभा मछलीशहर की वर्चुअल रैली को सफल बनाने को लेकर मंत्रणा हुई।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया कि इस रैली में मुख्य वक्ता दिनेश चंद्र शर्मा उप मुख्यमंत्री उतर प्रदेश सरकार रहेंगे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर अधिक से अधिक लोगों को जूम एप के माध्यम से रैली में जोड़े, जिससे लोग उप मुख्यमंत्री के विचारों को सुनें। इससे भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जान सकेंगे। मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने हर बूथ से 50 लोगों को जोड़ने की बात कही। इस दौरान रमेश सिंह, पवन गुप्ता, सूर्य कुमार पांडेय, जयानंद चौबे, रामचंद्र बिद, ज्ञान सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री राजन सिंह ने किया।