युवक की छत से गिरकर मौत

जौनपुर। बरसठी  थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में शनिवार की रात छत से गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए और पोस्टमार्टम कराए बिना स्वजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार की रात आंधी के दौरान हुई वर्षा से उक्त गांव निवासी राजेश सिंह के मकान की छत पर बरसाती पानी भर गया। छत से कमरे में पानी टपकने लगा तो उनका पुत्र 22 वर्शीय नितेश कुमार सिंह   बांस की सीढ़ी के सहारे पानी साफ करने के लिए छत पर चढ़ने लगा। नितेश ने सहारे के लिए छत का बारजा पकड़ा तो वह टूट गया और वह बारजे सहित नीचे आ गिरा। सिर में गहरी चोट आई और वह खून से लथपथ हो गया। स्वजनों व आस-पड़ोस के लोगों ने मलबा हटाकर मरणासन्न अवस्था में नितेश को निकाला। स्वजन आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृत नितेश सिंह जीआइटी कालेज गाजियाबाद में बीटेक अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। राजेश सिंह की तीन संतानों में मृत नितेश सिंह इकलौता बेटा था। अन्य दो बेटियां हैं।

Related

news 505132680292181569

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item