़ प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा थाने और तहसील की मनमानी

जौनपुर। भारतीय जनपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव के गृह निवास बोधापुर गांव के सामने भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान वे बोधापुर गांव में एक घंटा रूककर कार्यकर्ताओं से मिले और समस्याओं से अवगत हुए। श्री यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि जिले के थाने और तहसीलों में मनमानी चल रही है। पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। जनता समस्याओं से ग्रसित है और निस्तारण न होने से मायूस हो रही है। भाजपा कार्यकार्यकर्ताओं को की उचित बातों को दरकिकनार कर दिया जा रहा है। इस पर ध्यान दिये जाने की जरूरत है। इन बातों पर प्रदेश अध्यक्ष गंभीर हो गये और कहा कि इस प्रकार की समस्या कई स्थानों से मिल रही है। उन्होने कहा कि जो विभाग जनता की समस्याओं को नजरअदांज कर रहे है उन पर कार्यवाही करने से परहेज किया जायेगा। सरकार सभी वर्गो के लिए काम रही है मनमानी बर्दाश्तनहीं की जायेगी। उन्होने कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि जनता में इ सका प्रचार प्रसार करे। उन्होने कहा कि जो विभाग सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं उनपर कार्रवाई होगी । इस अवसर पर डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह, घनश्याम यादव, विनोद सिंह , श्रवण यादव, सुरेंद्र मिश्रा, जितेंद्र सिंह ,सुरेंद्र सिंह , संजय यादव पूर्व जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री सुशील मिश्रा संजय माली, संदीप सिंह शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

news 3639875775718264896

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item