आज महिलाएं अनेक क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है: सीमा द्विवेदी

 मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। आज महिलाए विभिन्न क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही है। ये बाते बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती सीमा द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यशराज ग्रुप द्वारा नगर के कटरा स्थित सिटी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कही। श्रीमती द्विवेदी ने कहा कि आज की महिलाए बैंकिंग, कंप्यूटर, पुलिस, सेना, खेल, रेल, हवाई जहाज, के क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में देश का नाम रोशन कर रही है। यही नहीं बल्कि आज वे डाक्टर , इंजीनियर , पत्रकार, एमपी, एमएलए, शिक्षक, खिलाड़ी तक बन कर अपने देश की सेवा करने के साथ ही देश का नाम ऊंचा कर रही है। आज की महिलाए समाज को एक नई दिशा देने का काम कर रही है। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से महिलाओं का सम्मान बढ़ता है। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू ने कहा कि आज महिलाए प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। हर क्षेत्र में महिलाओं की मौजूदगी सराहनीय है। कार्यक्रम के अध्यक्ष सिटी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्त पिंटू ने कहा कि शिक्षा, खेल सहित अनेक क्षेत्र में महिलाए बढ़चढ़ कर अपनी अहम भूमिका निभा रही है। महिलाओं के इस योगदान से देश सहित क्षेत्र का नाम भी रोशन हो होता है। इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष व सिटी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्त पिंटू ने पूर्व विधायक श्रीमती सीमा द्विवेदी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक श्रीमती सीमा द्विवेदी द्वारा श्रीमती सीता गुप्ता, पूजा गुप्ता, अनीता दीदी, प्रभा केसरवानी, सुनीता जायसवाल, अदिति गुप्ता समेत अनेक महिलाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजक यशराज ग्रुप के डायरेक्टर राजीव गुप्त ने उपस्थित सभी लोगो के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिटी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्त पिंटू, एवं संचालन नीरज मिश्र ने किया। इस दौरान बीजेपी के नगर अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त, जगदम्बा जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, रंजीत गुप्ता, सुभाष मिश्रा, रोहन पांडेय, राज कुमार गुप्त, उमा शंकर गुप्त सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन मौजूद रहे।

Related

news 6995876561310000437

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item