दो बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। सरपतहां थाने की पुलिस द्वारा दो बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले में निरुद्ध अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। पुलिस के अनुसार शनिवार की रात   थाना प्रभारी  विजय कुमार चैरसिया के नेतृत्व में पुलिस   गस्त कर रही थी कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि दो बच्चियों से दुराचार के मामले में आरोपी   थाना क्षेत्र के रामनगर तिराहे  पर खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में वाहन का इन्तजार कर रहा है। सूचना पर  प्रभारी निरीक्षक   ने दूरभाष से वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम विलास एवं  सरायमोहिउद्दीनपुर चैकी प्रभारी विवेक कुमार तिवारी को तत्काल वहां पहुंचने की सूचना देकर स्वयं मौके पर पहुंच गये और तत्परता दिखाते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा नाम पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम पता सरपतहां थाना क्षेत्र के बुमकहां  गांव निवासी गिरीश मुसहर पुत्र सुक्खू बताया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक को उसके  जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ शनिवार को   थाने में 32/020 भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376, व 5(एम) 6 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है।प्रकरण में पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया।

Related

featured 3803656361103592284

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item