उत्तर प्रदेश में जंगलराज चरम पर : गौरव सिंह "सनी"
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_947.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जंगलराज चरम पर है ,अपराध भ्रष्टाचार चोरी एवं डकैती की
घटनाएं आए दिन हो रही है, अच्छे दिन के वादे के साथ आई भारतीय जनता पार्टी
ने जो लोकलुभावन वादे किए थे वे उनकी आशा के अनुरूप नजर नहीं आ रहा है। उक्त
बातें कांग्रेस पार्टी के युवा नेता गौरव सिंह "सनी" ने बजरंग डिग्री कॉलेज
घनश्यामपुर में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस
कमेटी द्वारा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तीसरे दिन आज बदलापुर विधानसभा
में युवक कांग्रेसियों ने लोगों के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा
से अवगत कराया। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह मछलीशहर लोकसभा
अध्यक्ष सूरज सिंह, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष अनिल सोनकर के साथ आज युवा
कांग्रेसियों ने विभिन्न महाविद्यालयों में जाकर छात्रों से और अधिवक्ताओं
से एवं आम जनमानस से मिलकर कांग्रेस पार्टी की सोच को बताया। नेताओं ने कहा
कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी गरीबों का शोषण कर रही है किसान
आत्महत्या करने को मजबूर है सरकार के मंत्री और संतरी भ्रष्टाचार में लिप्त
हैं अगर इनके खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो पुलिस के दम पर उनकी आवाज को
दबाने की कोशिश की जा रही है। श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में
कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता इनके चेहरे को बेनकाब करने का काम करेगा। उक्त
अवसर पर कृष्णा तिवारी, शिवपूजन सिंह ,जय प्रकाश सिंह, हैप्पी तिवारी ,शिवम्
तिवारी, सुरेंद्र शर्मा, रिंकू यादव, सत्यम मिश्र, बबलू गुप्ता, सनी सिंह, कुंदन
सिंह सहित दर्जनों युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।