अलग अलग घटनाओं में पांच घाय
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_850.html
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में अलग अलग घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का पीएचसी मुंगरा बादशाहपुर में इलाज के बाद चिकित्सक ने चार लोगो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताते हैं कि सुजानगंज मार्ग पर सरायडिंगुर तिराहे के करीब बुधवार को रात में दो बाईक की हुई भिड़ंत में मुंगरा बादशाहपुर के सरायडींगुर गांव निवासी भानु प्रताप पुत्र रामसूरत 20 वर्ष व रामनगर गांव निवासी गुड्डू सिंह पुत्र साधु सिंह 43 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को पीएचसी मुंगराबादशाहपुर में इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना नगर के सुजानगंज बाई पास की है। सुजानगंज थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर निवासी राहुल पुत्र राजमणि विंद 23 वर्ष व पीछे बैठे मनोज पुत्र राम सूरत 30 वर्ष अपने घर बाइक से घर जा रहे थे जैसे ही इनकी बाइक सुजानगंज बाई पास पर पहुंची अनियंत्रित होकर पलट गई दोनों घायल हो गए। जिसमे मनोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीसरी घटना मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के जयपालपुर की है। बाइक से अपने घर जाते समय रात करीब आठ बजे दो बाइक की टक्कर में जयपाल्पुर निवासी भानु प्रताप पाल पुत्र राम दुलार 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।