जायसवाल समाज ने श्रद्धालुओं को पिलाया जूस व पानी
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_780.html
जौनपुर। जायसवाल
समाज सेवा समिति नगर इकाई द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरूनानक देव जी
के 550वें प्रकाशोत्सव पर निकली शोभायात्रा में शामिल लोगों की सेवा की
गयी। नगर के कोतवाली चौराहे पर जायसवाल समाज के लोगों पंचप्यारे का स्वागत
किया जहां श्रद्धालुओं को फ्रूट जूस एवं मिनरल वाटर वितरित किया गया। इस
दौरान गुरू सिंह सभा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर जायसवाल समाज को सम्मानित
किया गया। दिलीप जायसवाल के संयोजकत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व
अध्यक्ष महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल, जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, नगर
अध्यक्ष केके जायसवाल, अनिल जायसवाल सहारा, जिला महामंत्री चन्द्रशेखर
जायसवाल, अनिल जायसवाल, श्रवण जायसवाल, रमेश चन्द्र जायसवाल, सुग्रीव
जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, रूद्रेश जायसवाल, नितीश
जायसवाल, अभिजीत जायसवाल, रोहन जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त
में नगर महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल ने समस्त आगन्तुकों के आगमन पर आभार
ज्ञापित किया।