विजय सिंह चुने गए पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष


जौनपुर।  वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव गुरुवार को डीएवी पीजी कालेज आजमगढ़ में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकारिणी के अधिकतर पदों पर जौनपुर का दबदबा रहा। इसमें टीडी कालेज के विजय सिंह को अध्यक्ष, टीडी कालेज के डा.रामजीत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। सिगरामऊ पीजी कालेज के डा.मनोज सिंह को संयुक्त मंत्री, मिहरावां पीजी कालेज के डा.नीरज सिंह को कार्यालय मंत्री चुना गया। वहीं महामंत्री पद पर विजयी पीजी कालेज गाजीपुर के डा.राहुल सिंह भी मूलत: जौनपुर के जमुनियां के रहने वाले हैं। चुनाव में 750 शिक्षक मतदाताओं में से 625 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चंडेश्वर पीजी कालेज के डा.राजीव त्रिपाठी उपाध्यक्ष, कोइलसा पीजी कालेज के डा.दिनेश सिंह को दूसरे संयुक्त मंत्री के लिए चुने गए।



Related

news 2911049558432600622

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item