देव दीपावली की तैयारियों को दिया जा रहा अंतरिम रूप
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_603.html
जौनपुर। आस्था का केंद्र शीतला चौकिया धाम में गत वर्षों की भांति इस वर्ष
भी मंगलवार को देव दीपावली मनाई जाएगी। इसे लेकर तैयारियों को अंतरिम रूप
दिया जा रहा है। शीतला धाम में मंदिर परिसर व सरोवर को 51000 दीपों से
सजाया जाएगा। दीयों के अतिरिक्त रंग-बिरंगे झालरों से मंदिर तथा तालाब के
किनारे भव्य सजावट के साथ ही मां का श्रृंगार किया जाएगा। कार्यक्रम के
मुख्य अतिथि रामानुजाचार्य विद्याभास्कर महाराज होंगे।