बच्चो ने अपने जादुई हाथो से उकेरी चाचा नेहरू की तस्वीर
https://www.shirazehind.com/2019/11/blog-post_582.html
जौनपुर। अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में भारत वर्ष के प्रथम
प्रधानमंत्री चाचा जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में बड़े ही
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आज के दिन जन्मदिन पड़ने वाले बच्चों
श्रुति प्रजापति आयुष प्रजापति के हाथों से केक कटवाकर चाचा नेहरू जी के
जन्मदिन के साथ उनका भी जन्मदिन मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक व
जिलाध्यक्ष प्रा शि संघ अमित सिंह ने बच्चों को चाचा नेहरू के बच्चों प्रति
प्रेम और समर्पण के बारे में बहुत ही विस्तारपूर्वक बताया तथा उनसे
सम्बंधित पेंटिंग निबंध व क्विज व खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन कर क्विज
प्रतियोगिता मे यशस्वी प्रथम अनामिका द्वितीय मानसी तृतीय पेंटिंग
प्रतियोगिता में मानसी प्रथम,आफिया द्वितीय करन तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत
किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान जयंत सिंह एसएमसी अध्यक्ष विवेक कुमार नेहा जायसवाल मंजू जैसवार दिनेश यादव मनोज जायसवाल माधुरी सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान जयंत सिंह एसएमसी अध्यक्ष विवेक कुमार नेहा जायसवाल मंजू जैसवार दिनेश यादव मनोज जायसवाल माधुरी सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।