घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़खानी

 जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दसवीं में पढ़ने वाली किशोरी के साथ सोते समय घर में घुसकर गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो आरोपित युवक भाग गया। घटना गत 10 नवंबर की है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपित की तलाश कर रही है।
तहरीर में आरोप है कि गत दस नवंबर की रात किशोरी व उसके परिजन घर में सोए हुए थे। गांव का एक युवक दीवार फांदकर घर में घुस गया और कमरे में सो रही किशोरी से छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो आरोपित युवक फरार हो गया। किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। घटना के एक दिन बाद गांव में पंचायत का दौर चला लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। किशोरी की मां उसे लेकर पुलिस चौकी पर गई। वहां से उसे थाने पर भेज दिया गया। आरोप है कि तीन दिन थाने का चक्कर लगाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इस बारे में पूछने पर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को पीड़िता ने मां के साथ आकर थाने में तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

Related

news 7291156059744180707

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item