जौनपुर से 7 हजार निरंकारी भक्त जायेंगे संत समागम हरियाणा
https://www.shirazehind.com/2019/11/7.html
जौनपुर।
72वां अन्तर्राष्ट्रीय निरंकारी संत समागम मानवता की पथ प्रदर्शक सद्गुरू
माता सुदीक्षा जी महाराज की पावन छत्रछाया में 16, 17 व 18 नवम्बर को
आध्यात्मिक स्थल पानीपत-हरियाणा में होगा। समागम में जनपद से लगभग 7 हजार
निरंकारी भक्त बसों व ट्रनो से जायेंगे। हालांकि अब लगभग 300 निरंकारी
सेवादल अग्रिम सेवा के लिये वहां ) पहुंच चुके हैं। इस आशय की जानकारी मिशन
के जोनल इंचार्ज मानिक चन्द तिवारी ने स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण
जायसवाल के माध्यम से प्रेस को दी है। उन्होंने बताया कि उक्त संत समागम का
प्रमुख आकर्षण प्रतिदिन सत्संग, प्रवचन, निरंकारी प्रदर्शनी, बाल
प्रदर्शनी, कवि दरबार, सेवादल रैली होगा।