दर्शनार्थियों से भरी स्कार्पियो पेड़ से टकराई, 5 घायल, हालत नाजुक

जौनपुर। विन्ध्याचल धाम से दर्शन कर वापस घर जा रहे स्कार्पियो सवार चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपवर्ती जनपद सुल्तानपुर के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के बरामदपुर निवासी 25 वर्षीय दिशांत दूबे, मुरादाबाद निवासी 20 वर्षीय भोला पाण्डेय, बरामदपुर निवासी 65 वर्षीय शोभा देवी, जैतपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी 22 वर्षीय दीपक पाण्डेय व आजमगढ़ जनपद के सलेमपुर निवासी येसी 19 वर्ष पुत्री शेष नारायण स्कार्पियो पर सवार होकर विंध्याचल धाम गये थे। वहां से लौटते समय रास्ते में चालक को झपकी लग जाने से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में सभी लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत नाजुक देखते हुये सभी को बेहतर उपचार के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Related

news 3930592057882733994

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item