287 जोडों का विवाह धूमधाम से हुआ सम्पन्न

जौनपुर।  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद की तहसील मुख्यालयों में 08 मुस्लिम सहित कुल 287 जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। जनपद में कुल 315 जोड़ों ने सामूहिक विवाह हेतु आवेदन किया था जिसमें से 287 जोड़े विवाह समारोह में सम्मिलित हुए जिनका विवाह/निकाह रीति रिवाज से सम्पन्न कराया गया। तहसील सदर तथा शाहगंज में  मंत्री आवास एवं शहरी नियोजन उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव एवं जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों एवं असहाय जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। आज इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार के बेटे-बेटियों का विवाह संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज भी कई ऐसे परिवार है जो अपनी बेटियों की शादी करने में सक्षम नहीं हैं। सरकार ऐसे परिवारों को चिन्हित कर इच्छुक पात्र परिवारों के बेटे-बेटियों की शादी कराकर रुपए 51 हजार की आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है। माननीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गरीबों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं। वर्ष 2017 से पहले जो आर्थिक सहायता रू0 20 हजार थी उसे बढ़ाकर पहले रू0 35 हजार की गई बाद में फिर से रू0 51 हजार कर दी गई है। मा0 मंत्री ने विवाह समारोह के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी।
विवाह समारोह में जिलाधिकारी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज नवविवाहितो के जीवन की नई शुरुआत हो रही है जिसके लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह गरीब परिवार की बेटियों की शादियां कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पात्र परिवार हो वे अपना आवेदन कार्यालय खंड विकास अधिकारी तथा नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय में दे सकते हैं। विवाह समारोह में जिलाधिकारी की पहल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों/कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट किए।
सदर तहसील का विवाह समारोह तिलक रिसोर्ट पीली कोठी में संपन्न हुआ। यहां 02 मुस्लिम जोड़ों सहित कुल 48 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर सिद्धार्थ हास्पिटल के डा0 लाल बहादुर सिद्धार्थ ने 50 दीवार घड़ी, कमला हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय सिंह ने 50 कुकर, महामंत्री शिक्षक संघ डॉ0 राजेश सिंह ने 50 शाल, प्रबंधक मॉ दुर्गा इंटर कॉलेज डॉक्टर सूर्यप्रकाश सिंह ने 50 साड़ी, सावित्री नर्सिंग होम के डाक्टर विनोद सिंह ने 50 कम्बल, कपड़ा व्यवसाई जलालुद्दीन-जमालुद्दीन ने 50 पैंट-शर्ट तथा पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दिनेश टण्डन ने साडि़यां उपहार स्वरूप भेंट की।
तहसील बदलापुर में 01 मुस्लिम जोड़े सहित कुल 23, शाहगंज में 01 मुस्लिम सहित कुल 71, मछलीशहर में 03 मुस्लिम सहित कुल 42, केराकत में कुल 31 तथा मडि़याहूं में एक मुस्लिम सहित कुल 72 जोड़ों का विवाह/निकाह संपूर्ण रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। शासन की तरफ से प्रत्येक नवविवाहित जोड़ों को दो अदद बिछिया, एक नाक की कील, एक जोड़ी पायल, एक साड़ी, एक पैंट-शर्ट, एक कंबल, दो तकिया, एक चादर, एक ट्रालीबैग, बर्तन सेट, सिंगारदानी, सिंदूरदानी, चूड़ी, बिंदी, लिपस्टिक तथा नेलपालिस प्रदान की गई। तहसील शाहगंज में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गीता जायसवाल द्वारा प्रत्येक वधू को एक साड़ी तथा वर को एक पैंट शर्ट प्रदान की गई।

Related

कार्यकर्ताओं की सुनी समस्या, दिया आश्वासन

जौनपुर। हिन्दूवाहिनी के पूर्व कमेटी कि बैठक हिन्दूवाहिनी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष के के यादव की अध्यक्षता में स्थानीय सिहौली चैराहे पर बृहस्पतिवार की दोपहर में सम्पन्न हुई। जिसमें जिला से आये पदाधिका...

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन

 जौनपुर। योग भारतीय सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जिसके क्रियात्मक और सैद्धांतिक पक्षों का नियमित और निरन्तर अभ्यास करके व्यक्ति स्वयं को स्वस्थ रखते हुए समाज के साथ पूरे राष्ट्र में ए...

दिव्यागों के लिए लगेगा तहसीलों में शिविर

  जौनपुर । प्रभारी जिलाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि जिले मंे कतिपय ग्रामों में निवासरत दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र न बन पाने के कारण दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित यांेजनाआ...

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

भारत विकास परिषद शौर्य ने शाखा संयोजकों का किया चयन

 जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक और लगातार तीसरी बार चयनित अध्यक्ष डॉ. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में शहर के प्रतिष्ठित सभागार में बैठक हुई जहां काशी प्रांत के पदाधिकारियों के निर्देशानु...

भाजपा विश्व की सर्वाधिक कार्यकर्ताओ की पार्टी बनी:डॉ हरेन्द्र सिंह

भाजपा के सक्रिय सदस्यों व पदाधिकारियों का सम्मेलन सम्पन्नजफराबाद।भारतीय जनता पार्टी अपने विचारधारा से दुनिया की सर्वाधिक कार्यकताओं की पार्टी बनी है।भाजपा की सरकार ने 2014 से देश की सत्ता मिलने के बाद...

सर्वसम्मति से विजय सिंह पुनः चुने गए अध्यक्ष, राजीव श्रीवास्तव जिला मंत्री

 जौनपुर। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के वर्तमान पदाधिकारियों के कार्य को देखते हुए सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अगले कार्यकाल के लिए पुराने पदाधिकारियों को ही दायित्व सौंपा दिया है। उसके बाद पूर्व ने...

प्रोटोकॉल तोड़कर पूर्व मंत्री ललई यादव के घर पहुंचे सपा सुप्रीमो

जौनपुर :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार कों  जौनपुर दौरे पर रहे, जहाँ उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया जो उनके सहज और जमीन से जुड़े व्यक्तित्व को फिर से सामने ले आया। प्र...

विद्यालयों में समय परिवर्तन हेतु प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

 सरकारी स्कूल और प्राइवेट स्कूलों में नामांकन के लिए हो एक मापदंड :अरविंदजौनपुर । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ल के नेतृत्व में भीषण गर्मी...

साप्ताहिक

सुझाव

Anonymous:

युवा को राजनीति में खुले तौर पर आना होगा तभी कुछ बदलाव होगा

Anonymous:

Haa,, ,,, paise lekar darshan karwaate hai.......ye to bilkul sahi baat h

Anonymous:

पड़ा क्या सम्मानित करेंगे प्रशासन को वो तो पैसे लेकर माता रानी के दर्शन करवाने में जुटे रहते है मेरे सामने पड़ा ने जबरदस्ती पुलिस से गाली गलौज करके पैसे वालों को लाइन में घुसा दिया था चौकियां धाम में ...

Anonymous:

ईसपे कड़ी से कड़ी करवायी की जाये

Anonymous:

Dr logo ko to marry ke baad Kaya hoga kutta ke mouth marega

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item