ईद मिलादुन्नबी पर दिया 23 सूत्रीय मांग पत्र
https://www.shirazehind.com/2019/11/23.html
जौनपुर। ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों के सिलसिले में मरकजी सीरत कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष अरशद कुरैशी के नृतत्व में जिलाधिकारी से मिला। इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी को 23 सूत्री मांगों का पत्र सौंपा गया । मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि तमाम मुसलमान पैगम्बर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश को बहुत ही खुशी के साथ मनाते हैं, यह मुसलमानों का सबसे बड़ा पर्व है, इस दिन पैगम्बर साहब की यौमे पैदाइश की खुशी में जनपद में जुलूस-ए मदहे सहाबा रजि0 निकाला जाता है। पत्र में बताया गया है कि 10 नवम्बर को जलसा जश्ने ईद मिलादुन्नबी स अ व व जुलूसे मदहे सहाबा बड़े ही शान व शौकत के साथ मनाया जाएगा जिसमें शहर की 35 नातखोवाँ अंजुमन 25 फने सिपाह गरी के अखाड़े जो कि 12 बजे दिन में शाही ईदगाह पर एकत्रित होना शुरु हो जायेंगे जो शाम 5 बजे जुलूस की शक्ल में शाही ईदगाह से उठकर अपने कदीमी रास्तों से होते हुए कोतवाली चैराहा स्थित नियंत्रण कक्ष से होते हुए शाही अटाला मस्जिद पहुंच कर जलसे की शक्ल में तब्दील हो जायेंगी। उक्त जुलूस व जलसे में सुबह से लेकर दूसरे दिन सुबह तक हजारों का आवागमन बना रहता है जिसमें महिलाएं बुजुर्ग व बच्चे शामिल रहते हैं जुलूस व जलसे की शोभा बढ़ाने हेतु भिन्न-भिन्न स्थानों पर अस्थाई दुकानें भी सजाई जाती है उक्त जुलूस व जलसे को संपन्न कराने हेतु है। शाही ईदगाह से शाही अटाला मस्जिद तक गड्ढा मुक्त सड़कें। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस व जलसे के मार्गों पर आवारा पशु व सूवर के प्रवेश पर रोक हेतु सम्बंधित विभाग को दिशा निर्देश। 10 नवंबर 2019 को शहर के मुख्य मार्गों पर साफ-सफाई व चूना छिड़काव कराया जाय। पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद,मौलाना कयामुद्दीन,शकील मंसूरी,शाहनवाज खान,अजवद कासमी,अंजुम सिद्दीकी,असलम शेर खान,रुखसार अहमद,मोहम्मद उमर,शमीम अहमद,सलमान मालिक,इशबा सिद्दीकी,काशिफ कुरैशी,हाजी नेहाल अंसारी,मुमताज,आदि उपस्थित रहे।