बेलगाम हो गये है सिंचाई विभाग के अधिकारी,योगी सरकार का नही है डर
https://www.shirazehind.com/2019/10/blog-post_845.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश असर फिलहाल जिले के सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर नही दिखाई पड़ रहा है। बेलगाम अधिकारी बीते 15 दिनो से लापता है। अधिकारी विहिन कार्यालय होने से कर्मचारी भी मौज उड़ा रहे है। बुधवार को भी ये अधिकारी आफिस से नदारत रहे। हैरत की बात है कि गुरूवार को सरदार पटेल की जयंती दिन है। इस मौके पर कर्मचारियों को शपथ दिलाया जाना है यदि अधिकारी नदारत रहे तो कर्मचारियों को शपथ कौन दिलवायेगा।
त्यौहारो और राम जन्मभूमि विवाद पर आने फैसले को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दिया तथा साफ आदेश दिया है कि सभी अधिकारी अपने अपने तैनाती स्थल पर रहकर शासकीय कार्य करे। लेकिन इस आदेश का असर सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर नही दिखायी दे रहा है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार अधिशाषी अभियंता सिचाई आशीष कुशवाहा, उमेश कुमार सिंह और अधिशाषी अभियंता शरद मुख्याल छोड़कर करीब 15 दिनों से लापता है। अधिकारियों की गैर मौजूदगी में डीएम की बैठक में सहायक अभियंता ही भाग ले रहे है। मौजूदा समय में रवि फसलों की बुआई चल रही है। किसानो को पानी की अति आवश्यकता है। ऐसे परिस्थिति में भी अधिकारी कार्यालय छोड़कर लापता है। अब आप इसी अंदाजा लगा सकते है कि योगी राज में अधिकारी किस कदर बेखौफ है।