नहाय-खाय संग गुरूवार से शुरू होगी छठ पूजा
https://www.shirazehind.com/2019/10/blog-post_107.html
जौनपुर। छठी मईया. आई न दुअरिया सजाइब, पोखरी खनाइब हे. नारियर केलवा कसरवा चढ़ाइब. गीत गुनगुनाते हुए गुरुवार से चार दिवसीय छठ पूजा का पर्व शुरू हो रहा है। पूजा को लेकर विशेष तैयारी की गई है। नदी औरे पोखरे में पूजन के लिए अरघा बनाकर उस पर महिलाओं ने अपना नाम लिख दिया है। यहीं महिलाएं पूजन करेंगी। पहले दिन नहाय खाय से छह पूजन आरंभ होगा। इस दिन महिलाएं व पुरुष नदी-पोखरे में स्नान करते हैं। चावल, चने की दाल बनाई जाती है। इस दिन विशेष तौर पर कद्दू की सब्जी और पकवान बनाए जाते हैं। दूसरे दिन शुक्रवार को खरना होगा, जिसमें महिलाएं व पुरुष उपवास रखते हैं। इस दिन शाम के समय प्रसाद बनाया जाता है। चावल, दूध के पकवान के साथ ही फल व सब्जियों से पूजा की जाती है। तीसरे दिन शनिवार की शाम महिलाएं निर्जला व्रत रखकर ढलते हुए सूर्य का अर्घ्य देंगी। इसके बाद अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। दो नवंबर को जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।