जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने जा रहे सैकडों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

जौनपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं के विरोध में शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे काँग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोशित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में सुक्खीपुर स्थित पूर्व विधायक नदीम जावेद के आवास से शांतिपूर्ण ढंग जुलूस निकाला। कांग्रेसी कार्यकर्ता जैसे ही जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ बढ़ने लगे प्रदेश सरकार के इशारे पर सुबह से ही पुर्व विधायक नदीम जावेद के आवास पर तैनात पुलिसकर्मियों  ने युवा काँग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तारी से आकोर्शित युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन बलात्कारियों को खुला  संरक्षण दे रहा है, उन्होंने कहा कि पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे काँग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करवा कर पीड़ित बेटी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल भेज कर प्रदेश सरकार हमारी आवाज़ को दबाना चाह रही है लेकिन हम काँग्रेसी कार्यकर्ता जब तक पीड़ित बेटी को न्याय नहीं दिला पाते तबतक संघर्ष करते रहेंगे, प्रदेश सरकार के पुलिसिया उत्पीड़न व दमनकारी नीतियों के आगे हम काँग्रेसी कार्यकर्ता झुकने वाले नहीं हैं,
 शाहजहांपुर रेपकांड के आरोपी पूर्व सांसद व पुर्व ग्रह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के ऊपर बलातकार के गम्भीर आरोप लगने के बाद भी प्रदेश का प्रशासनिक अमला उनकी गिरफ्तारी करने से कतराता रहा जो पुलिस प्रशासन व प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है, उन्होने कहाकि प्रदेश सरकार पहले बलात्कारी विधायक कुलदीप सेंगर की गिरफ्तारी से कतराती रही फिर चिन्मयानंद की गिरफ्तारी से अत्याधिक विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदेश की सरकार को झुकना पड़ा, ठीक उसी प्रकार स्वामी चिन्मयानंद मामले में पुलिस ने प्रदेश सरकार के इशारे पर लीपापोती करने का कार्य किया, 
फैशल हसन तबरेज ने कहा  प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी के बाद भी उनको जेल में पांच सितारा होटल जैसी सुविधा उपलब्ध करवा रखी है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है साथ ही साथ पुलिस प्रशासन पीड़ित बेटी व उसके परिवार को गिरफ्तार करवा कर पीड़ित बेटी की आवाज़ को दबाना चाहता है लेकिन हम काँग्रेसी कार्यकर्ता पीड़ित बेटी व परिजनों के साथ खड़े हैं देश की बहन बेटियों के सम्मान पर हम आंच नहीं आने देंगे,
गिरफ्तार सैकड़ो काँग्रेसी कार्यकर्ताओं को देर शाम निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया,
इस मौके पर साजिद मानु  नीरज राज जयमंगल यादव ऋषिकेश सिंह शाहनवाज़ खान, मोनू राजभर ,वामिक रेयाज़,  होज़ैफा खान, साजिद मानू राज कुमार गुप्ता, रिशिकेष सिंह, सृजन सिंह अमन अग्रहरि अशरफ अली मो फजल अज्जू आरिफ ,आदि उपस्थित रहे,

Related

news 9136545535291422795

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item