बच्चा चोर अफवाह में एक और मंद बुद्धि व्यक्ति पीटा , दो गिरफ्तार

जौनपुर। जिले में पुलिस प्रशासन के तमाम कोशिशों के बाद भी बच्चा चोरी की अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही है। इन्हीं अफवाहों के बीच सोमवार की देर शाम खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी गांव में एक मंद बुद्धि व्यक्ति ग्रामीणों का शिकार हो गया। ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विक्षिप्त व्यक्ति का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी में उपचार कराया। मंद बुद्धि व्यक्ति की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद और एक दर्जन से अधिक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली निवासी  सुलेमान पुत्र अब्दुल लतीफ फैजाबाद एक
जमात में आया था। वहां अपने साथियों से बिछड़ कर किसी ट्रेन से खेतासराय पहुंच गया। खेतासराय स्टेशन से भटकते वह देर शाम गोरारी दलित बस्ती में पहुंच गया। शौच के लिए निकले कुछ लोगों ने उसे देख नाम पता पूछना चाहा तो वह भागने लगा।  भागते समय एक पानी से भरे गड्ढे में कूद गया। कुछ लोगों ने पानी से उसे बाहर निकाल कर बच्चा चोर समझ उसकी पिटाई करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी ले जाकर उपचार कराया। सोशल मीडिया के जरिए जानकारी होने पर परिजन मंगलवार को थाने पहुंच कर उसे अपने साथ ले गये। पुलिस ने चार नामजद और एक दर्जन से अधिक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Related

news 8424173728628523634

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item