विश्व हृदय दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
https://www.shirazehind.com/2019/09/blog-post_403.html
जौनपुर। विश्व हृदय दिवस पर
जागरूकता रैली का
आयोजन किया गया। रैली नगर के जेसीज चौराहा, ओलंदगंज, शाही पुल, कोतवाली
होते हुए नए पुल, रोडवेज होते हुए वापस कृष्णा हार्ट केयर पहुंचकर समाप्त
हुई। रैली में हृदय रोगों से संबंधित स्लोगन और बैनर पोस्टर की तख्तियां व
गुब्बारे लेकर लोग चल रहे थे। इसके बाद संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें हृदय
रोगों से बचने के उपाय एवं इलाज के लिए लोगों को जागरूक किया गया। डा.
बीके सिंह ने कहा कि जीवनशैली की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। भारतीय कम
शारीरिक कामकाज के साथ अधिक चिकनाई वाले पदार्थों का सेवन करते हैं। फलों
तथा सब्जियों से दूर रहने के कारण हृदय रोगों को आमंत्रित करते हैं। जिससे
उक्त बीमारी उन्हे अपने चपेट में ले लेती है। कार्डियोलॉजिस्ट डा. हरेंद्र
देव सिंह ने बताया कि हमें एक व्यापक दृष्टिकोण की आवश्यकता है। इसमें हमें
आधारभूत सुविधाओं स्वास्थ्य देखरेख सुविधाओं आदि में सुधार लाना होगा। डा.
कमर अब्बास ने बताया जागरूकता ही हृदय रोगों से बचने का सबसे बड़ा उपाय है।
इस अवसर पर डा. बीके सिंह, मधु शारदा, पत्रकार राजेन्द्र सिंह, अशोक पटेल,
डा. आलम, देवेश गुप्ता, बलवंत सिंह, सुधीर सिंह, मिस्टर रावत, अभिषेक
सिंह, राकेश सिंह, आलोक त्रिपाठी, विवेकानंद तिवारी, राघवेंद्र सिंह,
गगनेंद्र सिंह, फुटबाल खिलाड़ी दान बहादुर सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी चंचल
त्रिपाठी, संजय यादव, आशु सिंह आदि मौजूद रहे।