केक काटकर मनाया डा. राधाकृष्णन का जन्मदिन
https://www.shirazehind.com/2019/09/blog-post_30.html
सिकरारा(जौनपुर)शिक्षक
से देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाले डा. राधकृष्णन का
जन्मदिन गुरुवार को मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी पर केक
काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं
ने
शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया।
विद्यालय
की छात्राओं ने खुद की जेब खर्च से एकत्रित पैसों से पांच किलो का विशाल
केक मगाया। विद्यालय के संस्थापक विजय बहादुर सिंह, प्रबंधन जगदीश नारायण
सिंह व प्रधानाचार्य शरद सिंह ने केक काटा। राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित
अवकाश प्राप्त शिक्षक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि डॉ.राधाकृष्णन एक आदर्श
शिक्षक, महान दार्शनिक थे। जिनकी विद्वता का लोहा पूरे देश ने माना।
ब्रिटिश काल में उन्हें सर की उपाधि दी गई। विद्यालय की छात्राओं ने डॉ.
राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके पद चिह्निों पर चलने का संकल्प लिया।
प्रबन्धक जगदीश नारायण सिंह ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए
डा.सर्वपल्ली के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रधानाचार्य शरद सिंह ने कहा कि विद्यालय का अनुशासन व अच्छी पढाई ही सबसे
बड़ा उपहार है। कहा कि सदैव अपने गुरुओं का सम्मान करो। प्राथमिक शिक्षक
संघ के जिलाध्यक्ष व विद्यालय के संचालक अमित सिंह ने बच्चों को स्वच्छता
अभियान के लिए संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर विद्यालय
के अध्यक्ष डा. जोखन सिंह, रामचन्द्र सिंह, श्रवण यादव, सुशील सिंह, दिलीप
सिंह, कविता सिंह, अजय गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, सन्तोष उपाध्याय, अर्चना
सिंह, प्रवीण सिंह, अमित मौर्य, बृजेश यादव, सुनील निषाद, प्रीति यादव,
विवेक मिश्रा, यशवंत यादव आदि प्रमुख रहे।