मीरगंज सामूहिक दुष्कर्म के 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

जौनपुर। मीरगंज थाना पुलिस ने गत दिवस सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी तब की गयी जब वे कहीं भागने की फिराक में थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष मीरगंज कृष्ण कुमार गुप्ता अपने हमहिरायों के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म की घटना को कारित करने वाले 5 आरोपियों में 4 जगदीशपुर की तरफ से जंघई रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर गम्भीर थानाध्यक्ष श्री गुप्ता ने अपनी टीम के साथ बभनियाव रेलवे क्रासिंग के पास से घेराबंदी करते हुये 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेन्द्र बिन्द, मुकेश बिन्द, सुदामा बिन्द व राम लाल बिन्द निवासीगण जगदीशपुर थाना मीरगंज हैं। वहीं शेष एक अभियुक्त मनिलाल बिन्द निवासी उपरोक्त अभी भी फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता के अलावा उपनिरीक्षक सन्तोष शुक्ला, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सोनकर, उपनिरीक्षक संदीप शर्मा सहित आरक्षी अनीस कुमार, गजेन्द्र, सुधीर गौतम, विजय यादव शामिल रहे।

Related

news 4689610437035750825

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item