1932 से होती है प्रसिद्ध सराय हरखू की राम लीला

जौनपुर।  जनपद में  प्रसिद्ध सरायहरखू की रामलीला का मंचन और उसकी पूरी जिम्मेदारी कायस्थ बिरादरी   संभालती है। रामलीला में भाग लेने के लिए यहां लोग देश के कोने-कोने से घर आ जाते हैं। रामलीला समिति द्वारा लिखित पुस्तक के आधार पर होती है। आगामी चार अक्टूबर से शुरू हो रही रामलीला के मंचन की समस्त तैयारी पूरी हो चुकी है। रामलीला मंचन का यह 88 वां वर्ष है, फिर भी मान्यताएं आज भी कायम है। बक्शा विकास खंड के सरायहरखू गांव में वर्ष 1932 में बाजार के दिन बाजार में आए स्व.जयंती प्रसाद सिन्हा, स्व. प्रकाश सिन्हा और स्व. राजा बाबू सिन्हा ने चंदा लगाकर कुछ चमकीला मुकुट सहित अन्य सामान की खरीदारी कर घर आए और रामलीला की तैयारी शुरू कर दी। रामलीला करने के दौरान अगले वर्ष मेला भी लगवा दिया। बस इसी के साथ रामलीला का सफल मंचन शुरू हो गया। अगले वर्ष 1933 में भगवान रामचंद्र की पांच दिनों तक झांकी प्रस्तुत की गई। खास बात यह रही कि शुरू से आजतक 88 वें वार्षिक समारोह तक कायस्थ बिरादरी के लोग ही मंचन करते रहे। इस बिरादरी के लोग स्वयं के चंदे से ही मंचन करते चले आ रहे हैं। रामलीला कुल छह दिनों तक चलती है। इस दौरान शराब, नशा सेवन पूर्णतरू वर्जित रहने के साथ ही अश्लील गाना नृत्य पूरी तरह प्रतिबंधित है। स्थिति यह है कि आज जिले की सर्वोत्तम रामलीला समितियों में एक मानी जाने लगी है। रजत जयंती, स्वर्ण जयंती, हीरक जयंची और मुक्तक जयंती मना चुकी यह समिति अब भी उत्तरोत्तर प्रगति पर है।रामलीला समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव व मंत्री जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्क्रिप्ट तैयार रहती है। रिहर्सल एक सप्ताह पहले शुरू हो जाती है। पात्र परिवर्तन होते रहते हैं। इस वर्ष भी राम का अभिनय कर रहे वैभव सिन्हा साप्टवेयर इंजीनियर हैं जबकि लक्ष्मण व सीता का अभिनय करने वाले क्रमशरू उमंग श्रीवास्तव व अनुपम श्रीवास्तव कलकत्ता में रिर्सच इंस्टीट्यूट से बीएसएसी कर रहे हैं। रावण का अभिनय सिद्धार्थ श्रीवास्तव करते हैं जो सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। केवट का संवाद सेवानिवृत्त सहायक अभियोजन अधिकारी रहे सतीश चंद श्रीवास्तव करते हैं। समिति के सदस्यों द्वारा ही हर वर्ष पात्रों का चयन किया जाता है।

Related

news 7508746709457165186

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item