संत निरंकारियों ने मनाया मुक्ति पर्व दिवस
https://www.shirazehind.com/2019/08/blog-post_887.html
जौनपुर। नगर के मड़ियाहूं
पड़ाव पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में मुक्ति पर्व दिवस मनाया गया
जहां श्याम लाल साहू संयोजक ने कहा कि सद्गुरू द्वारा दी जाने वाली
ब्रह्मज्ञान रूपी दात संसार की समस्त सम्पदाओं से बड़ी है। ब्रह्मज्ञान
मुक्ति का साधन है। ब्रह्मज्ञान का श्रेष्ठतम फल आवागमन के कठिन चक्र से
मुक्ति है। जब ज्ञान ठीक से समझ में आ जाता है तो भक्त मीरा, कबीर जैसी
ऊंचाई प्राप्त करता है। मुक्ति पर्व उन समस्त महान आत्माओं को याद करने का
पावन पर्व बन गया जो सत्य, ज्ञान और प्रेम के मार्ग पर जीवन पर्यन्त चलते
रहे। हम भी इस मुक्ति पर्व को मुक्ति पद प्राप्ति का पर्व स्वीकार करते हुए
सद्गुरू माता सुदीक्षा के मार्गदर्शन में ज्ञान पथ पर निरन्तर आगे बढ़ते
जायं। इस अवसर पर अमरनाथ क्षेत्रीय संचालक, राजेश क्षेत्रीय संचालक शाहगंज,
शैलेन्द्र, वशिष्ठ नारायण पाण्डेय, शंकर लाल, हीरा लाल, कन्हैया लाल,
दुर्गा, वन्दना, शीला, रमाशंकर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन
समरजीत ने किया। इसी क्रम में संत निरंकारी सत्संग भवन पट्टीनरेन्द्रपुर,
लखमापुर, नौपेड़वा, सिकरारा, केराकत, हनुआडीह, रामपुर, कल्याणपुर, जासोपुर,
इजरी, जलालपुर, शाहगंज, मदरहां, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, गौराबादशाहपुर,
बसरही, त्रिलोचन, कयार, बरईपार सहित अन्य ब्रांचों पर मुक्ति पर्व दिवस का
कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंकारी सेवादल के
भाई-बहन व बच्चों ने भरपूर योगदान दिया।