सचिन सिंह हत्याकांड में एक गिरफ्तार

 जौनपुर।  पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष महराजगंज द्वारा पुलिस बल के साथ मुखबिरी सूचना पर सचिन सिंह उर्फ कल्लू पुत्र राजेश सिंह नि0 गौरा कलाँ थाना महराजगंज  की तीन अगस्त को रात 11 बजे स्कार्पियो सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। इस हत्याकांड में नामजद अभियुक्त पुष्पेन्द्र उर्फ बंटी पुत्र सुनील दुबे नि0 पट्टीदयाल थाना बदलापुर जौनपुर उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।  अभियुक्त के पास से हत्या के घटना में प्रयुक्त सफेद स्कार्पियो रजि0 UP 65 Y 3932 को बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि ढाबा पर वेटर द्वारा हम लोगों को पहले खाना न देकर मृतक पक्ष को खाना परोसा गया जिसको लेकर मृतक सचिन व उसके साथियों से विवाद हुआ, हम सभी लोग शराब के नशे में थे इसी विवाद में हम लोगों द्वारा सचिन को गोली मारी गई।

Related

news 4730540343137498832

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item