यशवंत गुप्ता को लेखपाल से जान का खतरा
https://www.shirazehind.com/2019/08/blog-post_742.html
जौनपुर। जनपद के जलालपुर थाना
क्षेत्र के इजरी गांव निवासी यशवंत गुप्त ने जिलाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक
सहित मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन को लिखित पत्र प्रेषित किया। पत्रक के
माध्यम से उन्होंने गांव के हल्का लेखपाल राजेश कुमार द्वारा उनके खिलाफ
रची जा रही हत्या की साजिश की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया है। साथ ही जानमाल के
इस खतरे से बचाने के साथ ही उक्त लेखपाल के खिलाफ कार्यवाही की मांग भी
किया है।