हर हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय

जौनपुर।  सावन के अन्तिम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों का रेला उमड़ा रहा। देवाधिदेव देव महादेव भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। भोर से ही शिवालयों में हर-हर महादेव, ऊं नम शिवाय, हर-हर बम-बम का शुरू हुआ जयघोष देर शाम तक चलता रहा। शिव भक्तों ने दूध व जल से भोलेनाथ का अभिषेक किया। जगह-जगह रुद्राभिषेक, भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। कांवरियों की सुरक्षा की दृष्टि से मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।नगर के गोमती नदी के किनारे शिवालाघाट, गोकुल घाट, गूलर घाट, हनुमान घाट, अचला देवी घाट के अलावा बारी नाथ मठ, पांचों शिवाला, जागेश्वर नाथ, कोतवाली मंदिर, दक्षिणा काली मंदिर स्थित शिव¨लग, मैहर देवी शक्ति पीठ स्थित शंकर मंदिर में दिनभर जलाभिषेक व पूजन करने हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ रही। धर्मापुर स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भांग, धतूर, बेलपत्र आदि पूजन सामग्रियों के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया गया। प्रातरू से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार लग गई। बोलबम का नारा लगाते हुए विभिन्न मार्गो से कांवरियों का जत्था मंदिर तक दिनभर पहुंचता रहे। हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ शिवालयों में भक्तजनों का जलाभिषेक करने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। कई स्थानों पर धार्मिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सुजानगंज क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने हर- हर, बम- बम के नारों के बीच देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया।गौरी शंकर धाम सुजानगंज में कांवरियों द्वारा महादेव का जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। क्षेत्र के भिखारीपुर, सबेली, प्रेम का पूरा, बसरहीं नाथ मंदिर बसरही आदि शिवालयों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा था। त्रिलोचन महादेव में भोर से शिव भक्तों का रेला उमड़ा पड़ा।भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में महिलाओं और पुरुषों ने कतार में लगकर बाबा भोले नाथ, त्रिलोचन महादेव का जयकारा लगाते हुए जलाभिषेक और दर्शन-पूजन किया।मछलीषहर के जमालपुर स्थित शोभनाथ शिव मंदिर, पौंहा गांव स्थित पारस नाथ शिव मंदिर व नगर मेहरवा महादेव पर पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कावरियों व शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन -अर्चन किया।क्षेत्र के गौरीशंकर धाम चंदापुर, कवंचल नाथ दाऊतपुर, दूधनाथ महादेव दुगौली, चैरेश्वर नाथ छंगापुर, बुढऊ महादेव उदपुरगेल्हवा में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया जहां भोलेबाबा के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा।

Related

news 3365541609198457575

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item