घुसकर महिला संग छेड़खानी,विरोध करने पर माँ को पीटा
https://www.shirazehind.com/2019/08/blog-post_520.html
जौनपुर। शाहगंज नगर के हुसैनगंज मोहल्ले में मनबढ़ युवक घर में घुसकर
महिला संग छेड़खानी करने लगे। एतराज करने पर उसकी मां की पिटाई कर दी। उक्त
मोहल्ले की महिला ने रविवार को कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि
मोहल्ले के सुरेश चंद्र, विजय कुमार व अजय कुमार शनिवार की रात घर में
घुसकर उसके साथ छेड़खानी करने लगे। उसके शोर मचाने पर पास में ही सो रही
उसकी मां की आंख खुल गई। विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी मां को मारा-पीटा
और किसी को घटना के बारे में बताने पर बुरे अंजाम की धमकी दी। पुलिस
अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस मारपीट व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर
छानबीन में जुटी है।