अल्लाह को प्यारी है कुर्बानी :अकीदत के साथ मनाई गई ईदुल अज़हा

जौनपुर। कुर्बानी त्याग और बलिदान का प्रतीक ईदुल अजहा का पर्व पूरी अकीदत के साथ आज मुस्लिम बंधुओ द्वारा पुरे देश मे मनाया गया। जौनपुर मे भी शहर से लेकर ग्रामीणांचल तक लोगों ने ईदगाहो और बड़ी व मैदानी मस्जिदो में आज सुबह ईद ए अज़हा की नमाज पढ़ी। इसके बाद लोगो ने गले मिल कर एक दूसरे को ईद की बधाई दी।
मछलीशहर पड़ाव स्थित शाही ईदगाह में सुबह ठीक 8:30 बजे  नमाज हजरत मौलाना सूफी जफर अहमद सिद्दीकी की सरपरस्ती में नमाज नायब इमाम फारूख रब्बानी ने पढ़ाई। सुबह से ही नमाजी ईदगाह की ओर आते दिखाई देने लगे थे। नमाज की जमात खड़ी होने तक ईदगाह का अंदरूनी हिस्सा भर चुका था। मौलाना ने नमाज के बाद मुल्क की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ कराई ,और सुन्नते रसूल पर चलने की हिदायत दी तथा इस त्यौहार को त्याग और बलिदान तथा आपसी सौहार्द का त्यौहार बताया इसके बाद मौलाना ने खुत्बा पढ़ा जिसमे कुर्बानी की फजीलत पर रौशनी डाली गई। 
नमाज सकुशल सम्पन्न होने पर शाही ईदगाह कमेटी ने राहत की सांस ली तथा जिला प्रशासन तथा  पुलिस प्रशासन का शुक्रिया अदा किया।
इस मौके पर ईदगाह कमेटी के लोग तथा वालेन्टियर ईदगाह के अंदर चप्पे चप्पे पर नमाज़ियों की खिदमत मे लगे रहे।
कमेटी मे मुख्य रूप से सदर मिर्जा दावर बेग,सेक्रेटरी मो सोएब अच्छू खान,नेयाज ताहिर शेखू,रियाजुल हक खान,अबुजर अंसारी,तुफैल अंसारी,शहनवाज,मो इकराम,हुमायूँ जफर,रशिद,हाजी इमरान,ताज मोहम्मद,परवेज सलमानी,अरशद घौसी,इमरान बंटी,शेराज सिद्दीकी,आकिल जौनपुरी,अजीम जौनपुरी आदी मेम्बर मौजुद रहे।
वहीं शाही ईदगाह के बाहर बने पंडाल में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, एसपी विपिन मिश्रा, सांसद श्याम सिंह यादव, पूर्व गवर्नर माता प्रसाद, पूर्व विधायक अफजाल अहमद, पूर्व चेयरमेन दिनेश टण्डन आदि ने लोगों को गले मिल कर त्यौहार की बधाई दी। 
त्योहार के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा-व्यवस्था के खास इंतजाम कर रखे थे।
शाही ईदगाह के आसपास घरों की छत से पुलिस के जवान चौकसी बरतते दिखाई दिए। शहर के यातायात को भी नमाज के मद्देनजर शाही ईदगाह की ओर आने से रोक दिया गया था। 
इसके अलावा मदरसा हुसैनिया लाल दरवाजा, बड़ी मस्जिद, आदमपुर स्थित मरदसा, सिपाह के बल्लोचटोला स्थित मस्जिद, सब्जीमंडी स्थित मस्जिद, नवाब साहब का अहाता स्थित मस्जिद, मंडी नसीब खां स्थित बाड़े ,पोलीटेक्नीक चौराहे की हादी रजा मस्जिद आदि में भी ईदुल अजहा की नमाज अदा की गई। 
शिया धर्मगुरू मौलाना महफूजुल हसन ने सदर इमामबाड़ा व मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने नकी फाटक पर नमाज अदा कराई। ग्रामीणांचल में भी शांतिपूर्वक ईदुल अजहा की नमाज़ अदा की गई।
उधर शिया समुदाय ने ईदुल अज़हा की मुख्य नमाज शिया ईदगाह बेगमगंज सदर इमामबाडे में मौलाना महफुजुल हसन खां के नेतृत्व में अदा की। नमाजियों की संख्या अधिक हो जाने के कारण दुसरी नमाज ईदगाह में मौलाना सै. फजले अब्बास ने अदा करायी। मौलाना महफुजुल हसन खां ने नमाजियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि पानी को बचाये और छायादार व फलदार पेड़ लगाये व अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी तालीम दे व गरीबो की मदद करे, मौलाना ने ईदुल हज़हा के बारे में विस्तार से बताया। शिया जामा मस्जिद के प्रबंधक/मुतवल्ली शेख अली मंजर डेजी ने अहले वतन को मुबारक बाद पेश की व कौम मुल्क व कुनबे की खुशहाली व तरीक्के लिए नमाजियों के साथ दुआ की।
नमाज के बाद मौलाना महफुजुल हसन खां को नगर मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी ने सागौन का पेड़ तोहफे के रूप में देकर ईदगाह एवं अन्य जगहों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जन समुदाय से आग्रह किया व ईदगाह में मौलाना महफुजुल हसन खां, नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, समाजसेवी अली मंजर डेजी ने संयुक्त रूप से 5 पेड़ लगाये और पांचों पेड़ों की देखभाल की जिम्मेदारी सदर ईमामबाड़ा के मुतवल्ली को सौपी। उक्त अवसर पर सर्वश्री असलम नकवी, ए एम डेज़ी, मोहम्मद मुस्तफा, मेहदिउल आब्दी, तहसीन अब्बास सोनी, अली अनुस अदनान हुसैन, शाजान, हाशिम खां, समीर अली, हीरा, अहमद, तकी हैदर काजू, ईदु, मजनू एवं शहर के गणमान्यजन मौजूद थे।

Related

news 6358104077734680331

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item