कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने फहराया झण्डा, किया वृक्षारोपण

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद,  जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किए। 
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बनारसी राम, ब्रह्मदेव वर्मा को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम् भेंटकर स्वागत किया।  जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए जन सहभागिता एवं टीम में काम करना जरुरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने नागरिको एवं कर्मचारियों से कहा कि जो भी कार्य करे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करे, यही देश के लिए सच्ची सेवा होगी। इस अवसर पर शिवमोहन श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार यादव, पी.सी. भार्गव ने स्वतंत्रता दिवस पर स्वतंत्रता आन्दोलन के बारे में अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट, पीओ डूडा, डिप्टी कलेक्टर आयुष चौधरी, जवाहर सोनकर, राजेश कुमार यादव, चन्द्रप्रकाश सिंह, शौलेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सूचना विभाग में पंजीकृत गायक आशोक सोनकर एवं उनकी टीम द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जनककुमारी की छात्राओं को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया।
                   कार्यक्रम के उपरान्त जिलाधिकारी, नगर मजिस्टेªट ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, डा0 बी0आर0 अम्बेडकर की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। विकास भवन में सी0डी0ओ0 गौरव वर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित अधिकारियों ने अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किये।
                   नगर पालिका परिषद जौनपुर के मलिन बस्ती सुक्खीपुर में स्वास्थ्य कैम्प आयोजित हुआ। उक्त कैम्प में पहुॅचे रोगियों को चिकित्सा टीम द्वारा निःशुल्क परीक्षण किया गया तथा निःशुल्क दवा का वितरण किया गया है। इस अवसर पर डूडा विभाग के परियोजना अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, बृजनन्दन स्वरूप, ऊषा राय, यशवीर सिंह व अन्य कर्मचारीगण तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रवीण कुमार पाठक, डा0 रमेश चन्द्र, आलोक यादव, नवचेतना, शैलजा, प्रतिमा, संबा, रूचि तथा नगर पालिका परिषद जौनपुर से सफाई पर्यवेक्षक आदि उपस्थित रहे।

Related

news 6851184179823704283

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item