50 किलो गो मांस के साथ दो तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। शाहगंज थाना की पुलिस 50 किलो गो मांस के साथ दो तस्करो को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से दो जिन्दा गाय और बध के लिए प्रयोग की जा रही धारदार हथियार बरामद किया है।
 पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एस आई  शीतलू राम, मय हमराह के साथ अपराध की रोकथाम व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रहे  थे, इसी बीच जरिये मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम बकुची नेवादा में गोतस्करों द्वारा गोवंशीय पशुओं का वध करके गोमांश की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर ग्राम बकुची नेवादा पहुंच कर दबिश दी गयी, दौराने दबिश अभियुक्त 1. इलियास पुत्र हनीफ निवासी बकुची नेवादा थाना शाहगंज जौनपुर, के घर से कुल 50 किलो गोमांस व 2  जिंदा गाय व गोवध करने हेतु उपकरण (छुरी, बोगदा,) बरामद हुआ तथा दौरान बरामदगी सह अभियुक्त 2. शकील पुत्र अहमद नि0 बकुची नेवादा थाना शाहगंज जौनपुर को भी मौके पर से हीं गिरफ्तार किया गया। बरामद 50 किलो गोमांस व दो चमडा गाय (खाल) को गांव के पास गढ्ढा खुदवा कर नष्ट करावाया गया, व दो गायों को गौशाला शाहगंज में सुपुर्द किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 316/19 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधि0, 11 पशु क्रूरता अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। इनकी गिरफ्तारी व बरामदगी से इस प्रकार के अपराधों पर नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

Related

news 5663003321718301739

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item