प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर किया प्रदर्शन

जौनपुर। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के विरोध में एआइएमआईएम जिला इकाई के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में  ढेरो कार्यकताओं के द्वारा  गुरूवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तथा महामहिम राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई। कलेक्ट्रेट में सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इमरान बन्टी ने कहा कि योगी सरकार अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस की बात करती है लेकिन प्रदेश सरकार  अपराध को रोकने में जीरो रही। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं।छोटी-छोटी बच्चियों का बलात्कार हो रहा है।दिनदहाड़े कत्ले आम हो रहे हैं।क्रिमनल्स में शासन -प्रशासन का डर खत्म हो गया है।अलीगढ़ के टप्पल गावँ में दो साल की मासूम बच्ची का कत्ल और बार काउंसिल उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या से पूरे प्रदेश की जनता में रोष है।उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रही है। जिला महासचिव शाहनेयाज अहमद व जिला कोषाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम हो चुका है।दलित,ओबीसी व मुसलमानों का शोषण हो रहा है।लूट,बलात्कार आम हो चुका है।जनता डर के साय में जी रही है।ऐसे माहौल में महामहिम राष्ट्रपति मोहोदय जी को  उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा कर जनता के साथ इंसाफ करना चाहिए।  व्यापार मंडल कल्याण सिमिति अध्यक्ष जावेद अजीम, जिला महासचिव शफीउद्दीन सिद्दीकी,डॉक्टर अब्दुल रशीद,अरुण पांडेय,लीगल सेल महासचिव दिलशाद एडवोकेट,सदर विधानसभा अध्यक्ष असाद खान,नगर अध्यक्ष मोहम्मद मेराज,सदर विधानसभा युवा अध्यक्ष आसिफ शेख, डॉक्टर अनीस,तारिक,जफर,शाहनवाज,गुलशाद खान, आजाद,फिरदौस,सत्यम शर्मा,मंसूर अहमद,अयाज अहमद ,शाहबाज अंसारी,सल्ली,कामरान,सलमान, रकीब, अकबर, अनीस आदिें कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

news 6182257407949902113

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item