मारपीट में मृत व्यक्ति के मामले में आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2019/06/blog-post_643.html
जौनपुर। शाहगंज
कोतवाली थाना क्षेत्र के शेखवलिया गांव में बीते 8 जून को हुई मारपीट के
दौरान हुई एक व्यक्ति की हत्या के 6 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह के अनुसार यह गिरफ्तारी निरीक्षक धनंजय
वर्मा, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सहित पुलिस टीम के साथ स्थानीय रोडवेज के पास
से हुई है। धारा 147, 441, 323, 504, 506, 304 भादंवि के तहत पकड़े गये
अभियुक्तों में विजय बिन्द, मनोज कुमार, योगेन्द्र बिन्द, संदीप बिन्द,
अनुराग बिन्द, रतिभान यादव निवासीगण शेखवलिया थाना शाहगंज हैं। सभी को
चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में जय प्रकाश
सिंह प्रभारी निरीक्षक, निरीक्षक धनंजय वर्मा, उपनिरीक्षक अशोक कुमार के
अलावा रामश्रय प्रसाद, कमलेश सिंह यादव, बृज बिहारी यादव, आनन्द यादव शामिल
रहे।