कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन

जौनपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन कई स्थानों पर मनाया गया। इस अवसर पर कहीं केक काटा गया तो कही वृक्षारोपण किया गया। इलाहाबाद जोनल के जिला जौनपुर में एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शिखर द्रिवेदी की अध्यक्षता में अखिल भारती कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के 49वे जन्म दिवस पर हवन एवम वृक्षारोपण करके केक काट कर मनाया गया । जिसमें सूरज उपाध्याय , नीरज उपाध्याय ,विजय उपाध्याय , विवेकानन्द , नितिन शुक्ला और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे । केराकत के सिहौली चैराहे पर स्थित मंडल कांग्रेस कार्यालय पर ऑल इंडिया प्रियंका राहुल गांधी फोरम उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष लालता चैधरी के नेतृत्व में कांग्रेश मंडल कार्यालय केराकत में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के  अवसर पर उपस्थित भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं नें बड़े ही धूमधाम से एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और गाजे-बाजे के साथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाया । इस अवसर पर शोभनाथ यादव, नरेंद्र प्रताप, अजय कुमार गिरी, मुन्ना खान, अब्दुल सलाम, विजय सिंह, डॉक्टर संतोष, गिरी भैया लाल यादव, मोहम्मद मुकीम विजय प्रताप सिंह , धर्मराज चक्रवर्ती, विनय कुमार आदि कांग्रेसी जन उपस्थित रहे।

Related

news 6046754279302523698

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item