दबंगो ने चार बारातियो को चाकू मारकर किया लहूलुहान
https://www.shirazehind.com/2019/06/blog-post_515.html
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैयाकाजी गांव की अनुसूचित जाति
बस्ती में मंगलवार की रात आई बरात में किसी बात को लेकर गांव के दबंगों ने
बरातियों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव कर रहे बरात में शामिल चार युवकों को
चाकू घोंपकर घायल कर दिया। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। बुधवार की
सुबह पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी हो सकी। घायलों का जिला
अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उक्त गांव निवासी विनोद गौतम की बेटी की शादी के लिए खुटहन थाना क्षेत्र के मलूकपुर गांव से बरात आई थी। बराती जलपान व भोजन के बाद डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। रात करीब दो बजे पड़ोस के ही कुछ दबंग युवक मौज-मस्ती करने पहुंच गए। बरातियों पर बिना वजह ओछी टिप्पणियां करने लगे। कुछ बरातियों के एतराज करने पर दबंग युवकों ने हमलाकर बरातियों की पिटाई शुरु कर दी। दबंग युवकों ने बीच-बचाव कर रहे संदीप कुमार, ऋषि कुमार, श्याम नारायण व रणजीत को चाकू प्रहार कर घायल कर दिया। कुछ अन्य बराती भी चोटहिल हो गए। घटना से गांव में दहशत फैल गई। डरे-सहमे बराती व घराती सुरक्षित स्थानों पर दुबक गए। वैवाहिक कार्यक्रम में खलल पड़ गया। किसी तरह से चाकू से घायल चारों युवकों को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। श्याम नारायण को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अन्य का उपचार चल रहा है। सुबह मामले की जानकारी लड़की पक्ष के लोगों ने थाने पर दी। मौके पर पहुंचे दो सिपाहियों की मौजूदगी में शादी संपन्न हो सकी।