राज्य महिला आयोग सदस्य ने की महिला जनसुनवाई
https://www.shirazehind.com/2019/06/blog-post_513.html
जौनपुर। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने हेतु जनपद नामित आयोग की सदस्य शशि मौर्या ने निरीक्षण भवन में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/महिला जनसुनवाई की।
महिला जनसुनवाई के दौरान कुल 09 शिकायती प्रकरण प्राप्त हुए। जिसपर महिला उत्पीड़न, भूमि कब्जा, घरेलू हिंसा आदि रहे। मा0 सदस्य ने थानाध्यक्ष महिला थाना तारावती यादव को शिकायती प्रकरण के निस्तारण हेतु सम्बन्धित थाना से रिपोर्ट माॅग कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया तथा महिला उत्पीड़न जैसे प्रकरण को गम्भीरता लेते हुए जल्द से जल्द निस्तारित करने को कहा।
इसके उपरान्त मा0 सदस्य ने जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला कैदियों के लिए खाने, पेयजल, साफ-सफाई का गहनता से का निरीक्षण किया और किचन में इक्जास्ट फैन लगवाने का निर्देश जेलर को दिया। जिला महिला चिकित्सालय के नवीन भवन में पेयजल एवं शौचालय में पानी की व्यवस्था उपलब्ध न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमएस को निर्देश दिया कि तत्काल पानी की व्यवस्था कराये। इसके उपरान्त उन्होंने वृद्धा आश्रम का भी निरीक्षण किया।
मा0 सदस्य ने बताया कि महिला उत्पीड़न हेतु हेल्पलाइन नम्बर 181 पर पीड़ित महिला शिकायत दर्ज करा सकती है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि.एवंरा. आर.पी. मिश्र, सीओ सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, महिला सामाख्या रंजनी सिंह, संरक्षण अधिकारी चन्दन राय, एडीआईओएस रमेश चन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।