पत्रकार गायब, अपहरण का अंदेशा

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक पत्रकार  सोमवार की बीती रात रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गए है। परिजन उनके अपहरण की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। जबकि पत्रकार की पत्नी किसी से विवाद नहीं होना बता रही हैं। सूचना परिजनों ने सुबह पुलिस को दिया है। पुलिस पत्रकार के अपहरण की आशंका से परेशान है लेकिन मंगलवार तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मड़ियाहूं के भण्डरिया टोला निवासी शमीम अहमद उर्फ बबलू पत्रकार   सोमवार की शाम अपनी पत्नी सबीना बानों से कहा कि गोलाबाजार में मुन्ना सब्जी फरोश के यहां रिशेप्शन से होकर आता हूं। लेकिन देर रात तक घर नहीं आया तो पत्नी परेशान हो गयी। रात भर इंतजार करने के बाद सूचना पुलिस को दिया पुलिस पत्रकार का पता लगाने के प्रयास कर   रही है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका। बताते हैं कि 9.30 सोमवार की रात पड़ोस के  आदिल ने हनुमान बिल्डिंग के पास संदीप चाय वाले की दुकान पर देखा था। लेकिन उसके बाद उनका पता मंगलवार की सुबह तक नहीं चल पाया। बबलू से किसी का कोई झगड़ा नहीं था लेकिन प्रापर्टी विवाद जरूर था।  भण्डरिया टोला निवासियों का माना जाय तो बबलू का किसी से कोई झगड़ा फसाद नहीं था लेकिन पारिवारिक कलह जरुर था। जिसके कारण वह अपना मूल निवास मोहल्ला कजियाना को छोड़कर किराएं के मकान में भण्डरिया टोला में पत्नी सबीना बानों के साथ रहता था।   चर्चा है कि बड़े पिता के प्रापर्टी को लेकर कुछ अरसा पूर्व घर में  विवाद हो गया। जिसमें   बबलू ने प्रापर्टी को छोड़कर अलग रहने लग गया था और बिजुर्गा में जनरल स्टोर्स की दुकान खोलकर जीविकोपार्जन करने के साथ पत्रकारिता भी करता था। लेकिन सोमवार की रात अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया है। पत्नी सबीना बांनों पति के गायब होने पर संशकित है और अपहरण की आशकां भी व्यक्त कर रही है।

Related

news 6810050733547677434

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

जौनपुर की बेटी छत्तीसगढ़ में बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर की बेटी ने छत्तीसगढ़ में अपना दबदबा कायम किया है। वह भाजपा से निर्विरोध ज़िला बलौदा भाटापार छत्तीसगढ़ की जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गयी जिन्होंने समूचे क्षेत्र का न...

प्रदेश सरकार जनता के साथ कर रही छलावा: आशुतोष सिन्हा

धर्मापुर बाजार व पहेतियां गांव में शिक्षक एमएलसी ने सपाजनों संग की बैठकधर्मापुर, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के शिक्षक एमएलसी आशुतोष सिन्हा धर्मापुर बाजार व पहेतियां मोड़ पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक क...

पेड़ कटेंगे तो छांव कहां मिलेगी?

जौनपुर। जौनपुर सोशल फोरम की बैठक में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे पर गहरी चिंता जताई गई। रासमंडल स्थित रामेश्वर शिशु विहार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही गर्मी का...

साहब लाल गौतम बनाये गये समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं प्रदेश अध्यक्ष  श्याम लाल पाल के सहमति पर जिले के करंजाकला ब्लाक निवासी साहब लाल गौतम को प्रदेश सच...

करेंट से महिला की गयी जान

 जौनपुर। शाहगंज नगर के अंबेडकरनगर मोहल्ला निवासी महिला विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोष...

साप्ताहिक

सुझाव

Anonymous:

इस तरह निरंतर संघर्ष होते रहना चाहिए

Anonymous:

1001 जोड़े सामुहिक विवाह में कुछ ऐसे लोग भी शामिल होंगे जो पूर्व में विवाह कर चुके होंगे।

Anonymous:

इस समाचार में दंग करने वाली बात कौन सी है सर यह नहीं समझ आया

अश्विनी कुमार:

बहुत अच्छा सराहनीय कार्य,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर बालिका के मनोबल बढ़ाने के लिए,व आप सभी प्रशासक, शिक्षक व जिलाधिकारी महोदय को सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद व आज के दिन की बधाई ♨️🎉🎊�...

Anonymous:

बहुत ही सराहनीय कार्य, प्रशासन के सहयोग से बालिका ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसके विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षिक विधाओं का इस्तेमाल करें, ताकि सारे छात्र, छात्राएं, भविष्य में अच्छी उपलब्धि कर सकें,♨️🎉�...

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item