प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्यः सर्वेश जायसवाल

जौनपुर। जल ही जीवन है। इस तपती धूप में किसी को पिलाना सबसे पुनीत का कार्य है। जल के बिना सब सूना है। उक्त बातें जायसवाल समाज सेवा समिति नगर इकाई के बैनर तले नगर के कोतवाली चौराहे पर लगाये गये निःशुल्क प्याऊ का उद्घाटन करते हुये जायसवाल समाज के जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने बतौर मुख्य अतिथि कही। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष/आयोजक कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि राहगीरों के लिये यह व्यवस्था पूरे गर्मी भर अनवरत चलेगा। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष इं. विजय जायसवाल, केराकत से आये हरिश्चन्द्र जायसवाल, भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, समूह सम्पादक रामजी जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस मौके पर मंचासीन अतिथियों ने दर्जनों राहगीरों को अपने हाथ से मीठा खिलाने के साथ पानी पिलाकर कार्यकम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल ने किया। अन्त में जिला महामंत्री चन्द्रशेखर जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ओपी जायसवाल, संजीव जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, शिव कुमार जायसवाल, दिलीप जायसवाल, नीतिश जायसवाल, अनिल जायसवाल सहारा, शिवरतन जायसवाल बच्चा, राजेन्द्र जायसवाल, अनूप जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, शरद जायसवाल, सोनू जायसवाल, सुधीर जायसवाल, अभिजीत जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Related

news 2048804319736233500

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item