किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में एक महिला समेत दो गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2019/06/blog-post_364.html
जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म के
मामले में उसके पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपितों को
गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म का आरोपित अब भी गिरफ्त में नहीं आ सका है।
पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद मुख्य आरोपित के दोनों सहयोगियों का
चालान कर दिया।
आरोप है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आए युवक ने सप्ताह भर पहले पड़ोस की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने पर किशोरी ने आपबीती बताई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपित युवक के परिजन व उसके ननिहाल के लोग सुलह-समझौता कर मामला रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाने लगे। कई दिन चली पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी तो किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर तीन आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित छोटू निवासी गांव खंड़वा थाना बरसठी के दोनों सहयोगियों पीड़िता के गांव के ही संतोष व राम दुलारी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष भैया शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। मुख्य आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।