दबंगों ने सपा कार्यकर्ता और उनके साथी को जमकर पीटा
https://www.shirazehind.com/2019/06/blog-post_259.html
जौनपुर। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के पाताल नाथ ब्रह्मबाबा के पास शुक्रवार की रात दबंगों ने
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और उनके साथी की पिटाई कर दी। गद्दोपुर
गांव निवासी सपा कार्यकर्ता भारत यादव अपने मित्र बेलवां गांव के सुभाष
यादव के साथ कठिरांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर रात करीब 12 लौट
रहे थे। मड़ियाहूं-मछलीशहर मार्ग पर पाताल नाथ ब्रह्म बाबा मंदिर के पास
घात लगाए आधा दर्जन दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटकर दोनों को घायल कर दिया।
जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन सीएचसी मड़ियाहूं ले गए। वहां से
दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। शनिवार को दोपहर भारत यादव के चाचा ने
कोतवाली में पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस छानबीन कर रही
है।