विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर व्यापारियों को दिलायी गयी शपथ
https://www.shirazehind.com/2019/06/blog-post_186.html
जौनपुर।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग द्वारा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर
नगर के एक होटल में गोष्ठी की गयी जहां उपस्थित व्यापारियों को खाद्य
सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। साथ ही लोगों को खाद्य सुरक्षा का लाभ बताकर
जागरूक भी किया गया। इस दौरान जिला अभिहित अधिकारी डा. वेद प्रकाश मिश्र ने
व्यापारियों को शपथ दिलाया। साथ ही कहा कि आज के दिन पूरा विश्व खाद्य
सुरक्षा दिवस के रूप में मना रहा है। यह विभाग बाहर के देशों में काफी
मजबूत है। नतीजतन वहां के लोग काफी स्वस्थ होते हैं। हमारा देश भी उसी राह
पर काम कर रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश मौर्य ने
किसानों द्वारा उत्पन्न अनाज के रख-रखाव की जानकारी दिया तो खाद्य सुरक्षा
अधिकारी संतोष दुबे ने इट-राइट के बारे में बताया। वहीं डा. तुलिका शर्मा
ने रिपरपज यूज्ड कुक्ड आयल के बारे में बताते हुये कहा कि आज हमारा देश
बायो डीजल बनाने पर कार्य कर रहा है तो रघुनाथ प्रसाद पटेल ने प्रोडक्ट पर
लेबलिंग की जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुये मुख्य खाद्य
सुरक्षा अधिकारी अनिल राय ने शादी विवाह पर बचने वाले खाद्य पदार्थों को
नीडी व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर व्यापारी नेता उमाकान्त
गिरि, ईश्वर चन्द हलवाई, सुशील मोदनवाल सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी,
व्यापारी आदि उपस्थित रहे।