दो युवकों की गोमती नदी में जलसमाधि

 जौनपुर।  लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद में गुरुवार को स्नान करते समय चार में से दो युवकों की गोमती नदी में जलसमाधि हो गई। करीब तीन घंटे बाद एक का शव शहर कोतवाली के हनुमान घाट के पास मछली मारने के लिए मछुआरों द्वारा डाले गए जाल में फंस गया। दूसरे युवक के शव की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है।
बक्शा थाना के अभयचंद पट्टी गांव के चार युवक विनोद यादव (19) पुत्र राम अवध यादव, विकास चंद्र यादव (20) पुत्र स्व. हरिश्चंद्र यादव, सनोज और एक अन्य दोपहर करीब 12.30 बजे कलीचाबाद घाट पर स्नान करने गए थे। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से विनोद यादव और विकास चंद्र यादव डूबने लगे। बचाने में नाकाम होने पर उनके अन्य दोनों साथी शोर मचाते हुए बाहर निकल आए। आस-पास के लोग जुटे लेकिन तब तक दोनों की जलसमाधि हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सरायपोख्ता पुलिस चौकी के कोबरा के पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस ने शवों को तलाश में गोताखारों को लगा दिया। इसी दौरान करीब साढ़े तीन बजे हनुमान घाट के पास मछली मारने के लिए नदी में मछुआरों द्वारा डाले गए जाल में एक शव फंस गया। मछुआरों ने जाल निकाला तो शव देखते ही घबराकर भाग गए। पुलिस ने जाल से शव को निकाला। मृतक की पहचान विनोद यादव के रूप में हुई। सूचना दिए जाने पर रोते-बिलखते आए परिजनों ने भी शव विनोद का होने की पुष्टि की। गोताखोर विकास चंद्र का शव तलाशने में देर शाम तक जुटे हुए थे।

Related

news 4526730565395893873

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item