शराब के साथ आठ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर।  लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थो पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 83 शीशी व 40 लीटर अवैध देशी शराब के साथ   आठ अभियुक्त गिरफ्तार ।पुलिस के अनुसार  थाना मुंगरा बादशाहपुर पुलिस द्वारा   राजाराम पटेल पुत्र शीतल देव निवासी ग्राम चंदौकी थाना मुंगरा बादशाहपुर को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना सराय ख्वाजा पुलिस द्वारा अभियुक्त अवधू उर्फ राम अवध पुत्र समोधि निवासी ग्राम अहरौरा थाना सराय ख्वाजा को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।  थाना मीरगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त लक्ष्मण राय पुत्र अक्षयबर निवासी ग्राम कोहड़ा थाना बरसठी को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।  थाना लाइन बाजार पुलिस द्वारा अभियुक्त राजू रतन पुत्र स्वर्गीय राम खेलावन निवासी ग्राम कुरनी थाना सिकरारा जौनपुर को 5 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।  थाना खेतासराय पुलिस द्वारा अभियुक्त सुभाष चंद्र पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम कस्बा खेतासराय को 25 शीशी देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।  थाना जलालपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त धरमपाल पुत्र सुमेरू निवासी ग्राम महिमापुर थाना जलालपुर जौनपुर को 26 शीशी अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।  थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त शिवपूजन पुत्र प्यारेलाल गुप्ता निवासी ग्राम चैकी धरसड को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।  थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त गया प्रसाद जायसवाल पुत्र पुदीना प्रसाद जायसवाल निवासी ग्राम मछली शहर थाना मछली शहर को 32 सीसी अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

Related

news 8823528813127653067

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item