लू से करों बचाव, सिर ढककर निकले

जौनपुर। भीषण गर्मी और लू से खुद जागरूक होकर बचाव करना होगा। समय रहते सावधानी न बरती तो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होगा। चिकित्सक कहते हैं कड़ी धूप से बचाव करें। ढीले कपड़े पहनकर घर से निकले। सिर टोपी या फिर अंगौछा से ढके। बासी भोजन या दुकान में धरी हुई चीजें न खाएं।   पर्याप्त मात्रा में पानी पिये। छाछ, नीबू का पानी, आम का पना समेत तरल पदार्थो का प्रयोग करें। यदि किसी व्यक्ति को लू लगती है तो ऐसे व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़े से पोछे या नहलाएं। ऐसी स्थित में चिकित्सक से सम्पर्क करें। बीमार और गर्भवती महिला कामगारों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। दोपहर में कड़ी धूप में बाहर जाने व मेहनत करने से बचाव करें। दूर जाने पर पानी साथ रखें। शरीर में पानी की कमी होने पर ओआरएस का प्रयोग करें। बच्चों व जानवरों का   ख्याल रखें।  बच्चों को गर्मी से बचाएं। बंद जगह या वाहन में अकेले न छोड़ें। सूर्य के ताप से बचने के लिए जहां तक संभव हो घर की निचली मजिल पर ही रखें। संतुलित फलों के साथ नियमित भोजन कराएं। जानवरों को छाया में बांधे और उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।   लू के लक्षणों में कमजोरी आना,सिर दर्द होना, उल्टी व दस्त,तेज पसीना के साथ झटका या चक्कर आना। ज्ञात हो कि  गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। लगातार तापमान बढ़ रहा है। इधर राहत की उम्मीद भी नहीं दिखाई दे रही है। लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।   आसमान से अंगारे बरसते महसूस हो रहे हैं। सड़कें भी आग की भट्ठी की तरह तपने लगी हैं। भीषण गर्मी की वजह से हर कोई परेशान दिखाई दिया। राहगीर दोपहर में छायादार स्थान पर दुबक जाते ताकि कुछ राहत मिल जाए।गर्मी का मिजाज बेहद कड़क हो गया है। लगातार बढ़ रहे तापमान ने जनजीवन को अस्त व्यस्त करना शुरू कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि आसमान से आग बरस रही है। रविवार को भी जबरदस्त गर्मी रही। सुबह से ही इतनी तेज धूप थी कि किसी की हिम्मत घर से निकलने की नहीं पड़ रही थी। जो लोग काम से आने जाने वाले थे वे धूप से बचाव का इंतजाम किए थे। ग्यारह बजने तक सड़कें आग की भट्ठी की तरह तपने लगीं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। राहगीर छायादार स्थान देखकर दुबक जाते थे। पशु प्यास और धूप से बेहाल होकर भटक रहे थे। गर्मी हर किसी के लिए आफत बन चुकी है।

Related

news 8606790604282803115

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item