चेन छीनने में नाकाम बदमाशों ने महिला को चाकू मारा
https://www.shirazehind.com/2019/05/blog-post_463.html
जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के शांतिनगर बाजार के पास रविवार को दो बाइक पर सवार चार
बदमाशों ने सोने की चेन छीनने में नाकाम होने पर महिला को चाकू प्रहार कर
घायल कर दिया। प्रेम का पूरा गांव निवासी छविराज दुबे अपनी पत्नी निर्मला
के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में शांति नगर बाजार के पास दो बाइक पर चार
बदमाशों ने घेर लिया और निर्मला के गले से सोने की चेन छीनने लगे। दंपती के
प्रतिरोध करने पर चेन छीनने में नाकाम बदमाशों ने निर्मला की पीठ पर चाकू
से प्रहार कर दिया। वह लहूलुहान हो गई। घायल महिला का सीएचसी में इलाज
कराया गया। थानाध्यक्ष संतोष पाठक का कहना है कि मामला संदिग्ध है। छानबीन
की जा रही है।