जेपी नड्डा ने नेताओ के साथ बैठक कर चुनाव जीतने की बनाई रणनीत

जौनपुर।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा शुक्रवार को शहर के एक होटल में संसदीय क्षेत्र जौनपुर व मछलीशहर (सु.) के भाजपा कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व व सरकार की सबका साथ, सबका विकास की मंशा से किए गए कार्यों से जनता बहुत प्रभावित है। तभी हर वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। वहीं भ्रष्टाचारी मुद्दाविहीन विपक्ष महा मिलावटी गठबंधन किए हुए है। जनता के सामने इनकी असलियत रखने और लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान को प्रेरित करने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से ऐसा किया तो दोनों सीटें पार्टी की झोली में होंगी।
उन्होंने कहा आतंकवाद पर मोदी सरकार की सख्त नीतियों को पूरा देश सराह रहा है। सफल कूटनीति से विश्व में भारत की धमक बढ़ी है। देश का तेज गति से विकास हो रहा है। चार चरण मतदान के बाद विपक्ष को पता चल चुका है कि सूबे में उसकी जमीन खिसक चुकी है। जनता के मूड से डरे महा मिलावटी गठबंधन के नेता भ्रम की स्थिति पैदा करने के लिए फिजूल बातें करने लगे हैं। कार्यकर्ताओं को कांग्रेस, सपा व बसपा की अंदरखाने में मिलीभगत से जनता को परिचित कराना होगा। दिखावे के लिए गठबंधन के लोग कांग्रेस से दूरी बनाए हैं जबकि प्रियंका वाड्रा उनके मंच पर नजर आती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के बूते भाजपा प्रदेश में पिछली बार से अधिक सीटें जीतेगी और प्रचंड बहुमत के साथ मोदी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय व संचालन संयोजक डा. अजय कुमार सिंह ने किया। बैठक में जिला प्रभारी राम प्रकाश दुबे, लोकसभा प्रभारी आरपी कुशवाहा, सूर्य प्रकाश पाल, विधायकगण डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश चौधरी, डा. लीना तिवारी, पूर्व विधायक अशोक सोनकर, ईश्वरदेव सिंह, अनीता रावत, ब्रह्मदेव मिश्रा, रामहित निषाद, अजयेंद्र दुबे, ब्रह्मदेव तिवारी, रामविलास पाल सहित तमाम वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related

माया नगरी में जिले का झण्डा बुलंद कर रहा है आशीष पाठक

जौनपुर। पूर्वांचल के भोजपुरी देवीगीत गायक आशीष पाठक "अमृत" इन दिनो मुंबई में जिला का झण्डा बुलंद किये हुए है। कई कार्यक्रमो को अपने आवाज के जादू से आवाम का मनमोह रहे है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए स...

अब तो आंखे खोलो पत्रकार साथियों

जौनपुर। एक कमरे में बैठक करके प्रेस विज्ञप्ति छपवाने वाले नेता, एक वृक्ष लगाकर पूरे क्लब के पदाधिकारियो की फोटो सहित प्रेस रिलिज भेजने वाने समाजसेवी संगठनो  समेत समाज के हर वर्ग के संगठन के लो...

भाजपा नेता गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

जौनपुर। मामूली बात पर ट्रक चालक की पिटाई करने के बाद ट्रक में तोड़फोड़ करने के आरोपी भाजपा नेता दयाशंकर सिंह को आज अखिरकार मीडिया के दबाव में आकर पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार के एसडीएम कोर्ट में पेश किया।...

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon
:noprob:
:smile:
:shy:
:trope:
:sneered:
:happy:
:escort:
:rapt:
:love:
:heart:
:angry:
:hate:
:sad:
:sigh:
:disappointed:
:cry:
:fear:
:surprise:
:unbelieve:
:shit:
:like:
:dislike:
:clap:
:cuff:
:fist:
:ok:
:file:
:link:
:place:
:contact:

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरेसाप्ताहिकसुझाव

आज की खबरे

जौनपुर की बेटी छत्तीसगढ़ में बनी जिला पंचायत अध्यक्ष

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर की बेटी ने छत्तीसगढ़ में अपना दबदबा कायम किया है। वह भाजपा से निर्विरोध ज़िला बलौदा भाटापार छत्तीसगढ़ की जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गयी जिन्होंने समूचे क्षेत्र का न...

प्रदेश सरकार जनता के साथ कर रही छलावा: आशुतोष सिन्हा

धर्मापुर बाजार व पहेतियां गांव में शिक्षक एमएलसी ने सपाजनों संग की बैठकधर्मापुर, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के शिक्षक एमएलसी आशुतोष सिन्हा धर्मापुर बाजार व पहेतियां मोड़ पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक क...

पेड़ कटेंगे तो छांव कहां मिलेगी?

जौनपुर। जौनपुर सोशल फोरम की बैठक में जलवायु परिवर्तन के बढ़ते खतरे पर गहरी चिंता जताई गई। रासमंडल स्थित रामेश्वर शिशु विहार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मार्च के दूसरे पखवाड़े में ही गर्मी का...

साहब लाल गौतम बनाये गये समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं प्रदेश अध्यक्ष  श्याम लाल पाल के सहमति पर जिले के करंजाकला ब्लाक निवासी साहब लाल गौतम को प्रदेश सच...

करेंट से महिला की गयी जान

 जौनपुर। शाहगंज नगर के अंबेडकरनगर मोहल्ला निवासी महिला विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोष...

साप्ताहिक

सुझाव

Anonymous:

इस तरह निरंतर संघर्ष होते रहना चाहिए

Anonymous:

1001 जोड़े सामुहिक विवाह में कुछ ऐसे लोग भी शामिल होंगे जो पूर्व में विवाह कर चुके होंगे।

Anonymous:

इस समाचार में दंग करने वाली बात कौन सी है सर यह नहीं समझ आया

अश्विनी कुमार:

बहुत अच्छा सराहनीय कार्य,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर बालिका के मनोबल बढ़ाने के लिए,व आप सभी प्रशासक, शिक्षक व जिलाधिकारी महोदय को सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद व आज के दिन की बधाई ♨️🎉🎊�...

Anonymous:

बहुत ही सराहनीय कार्य, प्रशासन के सहयोग से बालिका ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसके विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षिक विधाओं का इस्तेमाल करें, ताकि सारे छात्र, छात्राएं, भविष्य में अच्छी उपलब्धि कर सकें,♨️🎉�...

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item