अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, दो गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ओलन्दगंज-कचहरी मार्ग पर सद्भावना मोड़ के पास बीती रात लगभग 11 बजे अनियंत्रित आल्टो कार ने कई लोगों को रौंद दिया। साथ ही एक दुकान के सामने स्थित चबूतरे को टक्कर मारते हुये रूक गयी। इस हादसे में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीवानी कचहरी की तरफ से आ रही आल्टो कार अचानक अनियंत्रित हो गयी। इस हादसे में मियांपुर निवासी रामपलट निषाद 55 वर्ष व कलीचाबाद निवासी अब्दुल 30 वर्ष घायल हो गये। इसके अलावा कई लोगों को हल्की चोटें आयीं। घटना के बाद आस-पास के काफी लोग इकट्ठा हो गये जो आक्रोशित होकर कार को क्षतिग्रस्त कर दिये लेकिन तब तक कार सवार मौके से फरार हो गया। चर्चा है कि कार चालक बहुत ज्यादा शराब पिया हुआ था। वहीं सूचना पर सरायपोख्ता चौकी प्रभारी देवेन्द्र दुबे सहित कोतवाली के राकेश्वर तिवारी मौके पर पहुेच गये। पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाते हुये कार को कब्जे में ले लिया। उधर अस्पताल में भर्ती घायल रामपलट की हालत गम्भीर नाजुक बतायी गयी। समाचार लिखे जाने तक पुलिसिया कार्यवाही चल रही थी।


Related

news 8374922042465176129

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item