महिला ने दर्ज करायी पति पर केश , गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2019/05/blog-post_327.html
जौनपुर। घरेलू हिसा पीड़ित महिला की तहरीर पर मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने
मुकदमा दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम बरईपार निवासी
अवधेश यादव की पुत्री ननिहाल से कहीं बाहर घूमने गई थी। लौटने पर ननिहाल के
लोग उसे लेकर उसके घर गए। आक्रोशित अवधेश उसकी पिटाई करने लगा। बीच-बचाव
करने पर भाइयों संग मिलकर पत्नी निशा, ससुर राम मूरत यादव और साली बिदू
यादव की भी बुरी तरह पिटाई कर दी। पत्नी निशा ने पिता के साथ कोतवाली
पहुंचकर तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अवधेश यादव को हिरासत में ले
लिया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया।