पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार : नदीम जावेद

 जौनपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार के झूठे वादो से उब चुकी है। जनता अब पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की  सरकार बनाने जा रही है।उत्तर प्रदेश से भाजपा का सुपड़ा साफ हो जायेगा। नदीम ने पूरे दावे के साथ कहा कि इस बार का चुनाव परिणाम, 2004 चुनाव  परिणाम की  पुनराबृत्ति करने जा रही है। 
रविवार को एक एक होटल में प्रेस वार्ता में पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पीएम ने देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट किया, उन्होंने युवाओं को दो करोड़ रोजगार नहीं दिया,गन्ना किसानो का बकाया पैसा नहीं दिया। नदीम जावेद ने पुरे दावे के साथ कहा कांग्रेस सरकार बनने पर 22 लाख युवाओं को एक साल के भीतर रोजगार की गारंटी है। किसानो को प्रति वर्ष 72 हजार रूपये दिया जायेगा।
इससे पूर्व मछलीशहर से कांग्रेस जनअधिकार पार्टी के प्रत्याशी अमरनाथ पासवान , जिला अध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह , प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कोऑडिनेटर फैसल हसन तबरेज , सत्यवीर सिंह , गौरव सिंह "सन्नी " समेत भारी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद रहें।

Related

news 544865098487017963

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item